हैवानियत की हदें पार! कोरिया में पति ने पत्नी का मुंडन कर, मुंह काला कर की बर्बरता

कोरिया।छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के करंजी से मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पति ने अपनी पत्नी पर चरित्र शंका के चलते हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। इस घटना ने समाज को झकझोर कर रख दिया है और रिश्तों की पवित्रता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

वैवाहिक रिश्तों में संदेह और अविश्वास की दीवारें कई बार इतनी ऊंची हो जाती हैं कि वे न केवल प्रेम और विश्वास को खत्म कर देती हैं, बल्कि इंसानियत को भी शर्मसार कर देती हैं। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के करंजी से मानवीय संवेदनाओं को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पति ने अपनी पत्नी पर चरित्र शंका के चलते हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। इस घटना ने समाज को झकझोर कर रख दिया है और रिश्तों की पवित्रता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

क्रूरता की पराकाष्ठा
यह घटना करंजी की रहने वाली तारा सारथी के साथ हुई। वर्ष 2006 में तारा का विवाह जितेंद्र के साथ हुआ था। शुरुआती वर्षों में उनका वैवाहिक जीवन सुखमय रहा और दोनों के चार बच्चे भी हुए। हालांकि, कुछ समय से दोनों के रिश्तों में खटास आ गई थी और वे अलग रह रहे थे। पति जितेंद्र अपनी पत्नी तारा पर अन्य रिश्तेदारों के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगा रहा था, वहीं तारा अपने पति पर किसी अन्य महिला से संबंध रखने का आरोप लगा रही थी।

हाल ही में, जब तारा अपने किसी रिश्तेदार के यहां गई हुई थी, तब आरोपी पति जितेंद्र वहां पहुंचा और उसे अपने साथ ले आया। आरोप है कि बच्चों के सामने ही जितेंद्र ने पहले तारा के पैर बांध दिए और फिर उसका सर मुंडवा दिया। लेकिन हैवानियत यहीं नहीं रुकी। जब पति का मन इतने से नहीं भरा, तोउसके मुंह को मोबिल से काला कर दिया।