पाटन। ग्राम कचांदुर (गुंडरदेही) में आयोजित नाईट क्रिकेट प्रतियोगिता में लायंस इलेवन कसही की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। टीम की इस उपलब्धि से खिलाड़ियों और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। प्रतियोगिता में जाम गांव आर की टीम विजेता रही, जबकि कुंभली की टीम उपविजेता बनी। वहीं कप्तान प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में लायंस इलेवन कसही की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया। टीम की सफलता में कप्तान प्रकाश वर्मा के साथ जयप्रकाश, जीतू यादव, धनीराम यादव, आकाश वर्मा, ललित यादव, दीपक यादव, केवल यादव, केवल साहू, सुजल वर्मा एवं मनोज विश्वकर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की ग्रामीणों एवं खेल प्रेमियों ने सराहना की है।







