पुलिस की सुरक्षा घेरा में शुरू हुआ असोगा में शराब दुकान, उधर जरवाय के ग्रामीणों ने रात भर बनाई शराब दुकान बंद कराने रणनीति, आज दुर्ग जाएंगे ग्रामीण


पाटन। ग्राम पंचायत असोगा के सीमा क्षेत्र में आखिरकार असोगा जरवाय रोड के किनारे शराब दुकान खुल ही गया। जानकारी के मुताबिक सोमवार को शराब दुकान खोलकर बिक्री शुरू कर दी गई है। किसी भी तरह का विरोध न हो इसे देखते हुए शराब दुकान के सामने बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किए गए थे। इधर जैसे ही शराब दुकान खुलने की खबर लगी तो ग्राम जरवाय के ग्रामीण फिर शराब दुकान के पास पहुंचे। ग्रामीणों ने शांति पूर्वक  अपनी बात रखी है। लेकिन शराब दुकान बंद नहीं हुआ। इसके बाद सोमवार की ही रात को ग्रामीणों ने गांव में बैठक रखी। बैठक तीन घंटे से अधिक समय तक चली। ग्रामीणों ने मुताबिक अब ग्रामीण जिला मुख्यालय में जाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

धरी रह गई ग्रामीणों का विरोध
जरवाय के ग्रामीण लगातार गांव के समीप शराब दुकान  खोले जाने का विरोध कर रहे है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सांसद विजय बघेल सहित शासन प्रशासन के जिम्मेदार लोगों को इससे अवगत करा चुके है। लेकिन ग्रामीणों का विरोध का कोई  असर नहीं हुआ। आखिरकार शराब दुकान खुल ही गई।