अवैध शराब बिक्री के दो अलग-अलग मामलों में महिलाओं की गिरफ्तारी, भारी मात्रा में देशी मदिरा जब्त
अंडा। फोटो। थाना अंडा क्षेत्र अंतर्गत में अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में महिलाओं को गिरफ्तार कर देशी मदिरा जब्त की है। दोनों ही मामलों में आबकारी अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
थाना प्रभारी अंडा पारस राम ठाकुर के मार्गदर्शन से उपनिरिक्षक तुलसी राम साहू व स्टाफ बल दल के साथ
दिनांक 12 जनवरी 2026 को पुलिस द्वारा आरोपीया कामिन बाई साहू, पति उजियार साहू, उम्र 70 वर्ष, निवासी इंदिरा आवास विनायकपुर, थाना अंडा, जिला दुर्ग के कब्जे से 32 पौवा देशी प्लेन शराब बरामद की गई। प्रत्येक पौवा में 180 एमएल शराब भरी हुई थी, जिस पर छत्तीसगढ़ शासन की वैध पर्ची (सोले) लगी हुई थी।
कुल जब्त शराब की मात्रा 5.760 बल्क लीटर एवं अनुमानित कीमत 2560 रुपये आंकी गई। शराब को गवाहों के समक्ष जप्ती पत्रक के अनुसार सीलबंद कर पुलिस कब्जे में लिया गया तथा परीक्षण हेतु सुरक्षित किया गया।
आरोपीया का कृत्य अपराध क्रमांक 06/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर, अपराध अजमानतीय होने से माननीय न्यायालय से न्यायिक रिमांड प्राप्त किया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है।
दूसरा मामला:
इसी दिन थाना अंडा में पदस्थ दिवस अधिकारी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सुनीता खरे नामक महिला अवैध रूप से शराब का विक्रय कर रही है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए गवाहों के साथ मौके पर दबिश दी गई।
तलाशी के दौरान आरोपीया के पास से विक्रय की राशि 400 रुपये नगद बरामद हुई। इसके पश्चात घर के पीछे खेत की तलाशी लेने पर एक सफेद प्लास्टिक बोरी में 33 पौवा देशी मदिरा ‘सोले’ कांच की शीशियों में पाई गई। प्रत्येक शीशी 180 एमएल क्षमता की थी, जिन पर बैच नंबर 066 (दिनांक 25.12.2025) अंकित था।
जब्त शराब की कुल मात्रा 5.940 बल्क लीटर एवं कीमत 2640 रुपये आंकी गई।
मौके पर बरामदगी पंचनामा एवं जप्ती पत्रक तैयार कर शराब को सीलबंद किया गया। आरोपीया शराब रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी। आरोपीया के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दिनांक 12.01.2026 को 11:00 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दी गई तथा स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत आरोपीया को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
पुलिस द्वारा दोनों मामलों में आगे की विवेचना जारी है।







