165 से अधिक केंद्रों में चलाया जा रहा है साक्षरता अभियान


पाटन। विकासखंड पाटन को शतप्रतिशत साक्षर बनाने के उद्देश्य से नवभारत साक्षरता कार्यक्रम चलाया जा रहा हैl राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग जो किन्हीं करणों से पढ़ लिख नहीं पाये है उन्हें पढ़ने लिखने का अवसर उपलब्ध कराना हैl
विकासखंड में उल्लास पोर्टल में अब तक 9415 से अधिक असाक्षर पंजीकृत हो चुके है। जिन्हें 1089 से अधिक पंजीकृत स्वयंसेवी शिक्षकों के द्वारा 165 से अधिक उल्लास साक्षरता केन्द्रों में अध्ययन अध्यापन कर कराया जा रहा है।


इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बुनियादी साक्षरता एवं संख्या, महत्वपूर्ण कौशल, व्यवसायिक कौशल, बुनियादी शिक्षा सतत विकास हैl इस कार्यक्रम के तहत विकासखंड में 4500 उल्लास प्रवेशिका, स्वयंसेवक शिक्षकों के लिए 750 मार्गदर्शिका एवं शिक्षार्थियों के लिए 4500कार्य पुस्तिका का निशुल्क वितरण किया जा चुका है।


सहायक नोडल विकासखंड साक्षरता प्राधिकरण पाटन कमल कांत देवांगन के द्वारा ग्राम चंगोरी में चल रहे उल्लास साक्षरता केंद्र 01 और 02 का आकस्मिक निरीक्षण किया। उक्त केन्द्रों में स्वयंसेवी शिक्षकों के द्वारा असाक्षरों को बहुत अच्छे तरीके से शाम के समय पढ़ाया जा रहा है।

ग्राम साक्षरता प्रभारी व प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला चंगोरी विरेंद्र कुमार साहू ने बताया कि दोनों केंद्र मिलकर 25 से अधिक असाक्षर है जो नियमित रूप से अध्ययन करने के लिए आते हैं। दीपिका, गंगा, सृष्टि, भूमिका, मनीष बंजारे और यश कुमार इन असाक्षरों को नियमित रूप से अध्यापन कराने वाले स्वयंसेवी शिक्षक है।