पाटन। भिलाई के जैन भवन में साक्षरता मित्र संघ द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में ग्राम रवेली में रहने शिक्षक स्व छबि लाल की स्मृति में ओम टंडन का सम्मान किया गया। सेवा निवृत्त शिक्षक स्व छबि लाल वर्मा साक्षरता की अलग जगाने में कारगर प्रयास किया था।
दुर्ग ज़िले में 1990 के दशक में साक्षरता अभियान आरंभ किया गया था l इस अभियान में शामिल 50 हज़ार स्वयसेवकों की मदद से जहां 2.90 लाख निरक्षरों को साक्षर किया गया था वहीं 5 हजार से अधिक दीदी बैंकों का गठन, जनशाला, स्वास्थ परियोजना, मितानीन कार्यक्रम, जलग्रहण क्षेत्र विकास परियोजनाओं का संचालन भी किया गया था l लाइफ़ लाइन एक्स्प्रेस शल्य चिकित्सा शिविरों का 3 बार आयोजन कर हज़ारों ग़रीब निशक्तजनों व मरीजों का निशुल्क शल्य चिकित्सा की गई थी l निशक्तजन परामर्श व परिवार परामर्श केंद्र भी बरसों संचालित कर निशुल्क सेवाएं प्रदान की गई l ग्राम रवेली निवासी स्वर्गीय छवि लाल वर्मा जी ने जिला साक्षरता समिति द्वारा संचालित साक्षरता अभियान व/अथवा अन्य कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया था l उनका योगदान अत्यंत सराहनीय व स्मरणीय है l
भिलाई के सेक्टर-6 स्थित जैन भवन मैं एक साक्षरता मित्र सम्मेलन व सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। l इस कार्यक्रम में हम सभी उपस्थित साक्षरता सेवी स्वर्गीय श्री वर्मा जी का पुण्य स्मरण किया गया तथा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया l साथ ही उनके सम्मानार्थ उनके नाम से किसी उत्कृष्ट कार्यकर्ता को सम्मानित किया गया।







