पाटन में केंद्रीय बजट 2026 का सीधा प्रसारण, भाजपा कार्यकर्ताओं ने बजट का किया स्वागत

पाटन।
भारतीय जनता पार्टी पाटन मंडल द्वारा आडिटोरियम, पाटन में केंद्रीय बजट 2026 का सीधा प्रसारण (Live Telecast) आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम हर्षा लोकमनी चंद्राकर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष रानी केशव बंछोर के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा पाटन मंडल के पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता एवं देवतुल्य कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने केंद्रीय बजट 2026 को विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला जनकल्याणकारी बजट बताते हुए कहा कि बजट में गरीब, किसान, मध्यम वर्ग, युवा, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार सृजन को प्राथमिकता दी गई है।

कार्यक्रम में विशेष रूप से
लोकमणि चंद्राकर (G-RAM-G जिला प्रभारी ),
हर्षा चंद्राकर (जिला उपाध्यक्ष),
पाटन मंडल अध्यक्ष रानी केशव बंछोर,
केशव बंछोर,
विजय बंछोर (सोशल मीडिया प्रभारी)
सहित देवतुल्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।