

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (सीएमईजीपी) राज्य शासन की इस योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग, को सेवा क्षेत्र के लिए रू. 1.00 लाख एवं विनिर्माण क्षेत्र के लिए रू. 3.00 लाख तक का लोन प्रदाय किया जाता है, जिसमें 35 प्रतिशत अनुदान दिया जाता है। इस योजना में हितग्राही को परियोजना लागत का 5 प्रतिशत स्वयं लगाना होता है । जिला पंचायत दुर्ग, खादी ग्रामोद्योग कक्ष से संपर्क कर आवेदन भर सकते हैं। सेवा क्षेत्र – सायकल, मोबाईल, इलेक्ट्रानिक रिपेयरिंग, ब्यूटी पार्लर, फोटोकापी। विनिर्माण क्षेत्र में दोना पत्तल, फेबिकेषन, डेयरी, साबुन, मसाला, दलिया, नूडल्स । विस्तृत जानकारी हेतु खादी ग्रामोद्योग कार्यालय जिला पंचायत दुर्ग से संपर्क कर सकते हैं।






