प्रधानमंत्री स्वनिधि योजनान्तर्गत लोन दिया जा रहा…


पंडरिया । नगर पालिका परिषद पंडरिया अन्तर्गत नगर
क्षेत्र में स्थित शहरी पथ विक्रेताओं को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजनातंर्गत 10 हजार, 20 हजार व 50 हजार तक का लोन कम ब्याज में प्रदाय कर शहरी पथ विक्रेताओं का व्यवसाय बढ़ाने में मदद किया गया है। जिससे कोरोना काल में भी शहरी पथ विक्रेता भुखमरी व नीजात पाए हैं। अब तक नगर पालिका में 156 लोगों को स्वनिधि योजना का लाभ मिल चुका है।

कुल 7 समूह व 5 व्यक्तिगत लोन दिया गया है।लगातार नगर क्षेत्र में समय-समय में शिविर आयोजन किया जा रहा है। स्वनिधि से समृ‌द्धि योजना अंतर्गत सभी पथ विक्रेताओं को सभी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है, एवं डे एनयूएलएम (DAY NULM) अंनर्गत बेरोजगार, लोगो को लोन दिला कर उन्हे रोजगार दिया गया है। समुह को लोन प्रदाय कर समुह को रोजगार प्रदान किया गया है।