समाजिक क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य कराने हेतू स्थानीय साहू समाज महुदा को मिला प्रशस्ति पत्र एवं शिल्ड, जिला साहू संघ ने की सराहना

पाटन।स्थानीय साहू महुदा द्वारा वर्ष 2016 मे विशाल कर्मा महोत्सव एवं सामुहिक आदर्श विवाह का आयोजन किया गया था। जिसमे लगभग 50 हजार लोगो की संख्या कार्यक्रम मे हिस्सा लिया था। 101 जोडे का परिणय सूत्र मे बंधे । जिला साहू संघ एवं तहसील साहू संघ पाटन के नेतृत्व मे यह विशाल आयोजन हुआ जिसमे ग्राम महुदा के लोगो द्वारा महत्वपूर्ण भुमिका निभाकर यह कार्यक्रम सम्पन्न किया गया। जिसके उपरांत आज परिषेत्रीय साहू समाज झीट‌ का बैठक रखा गया था जिसमे 21 बिंदुओ के नियमावली पर विस्तार रूप से चर्चा हुआ साथ ही ग्राम महुदा मे हुए विशाल कर्मा महोत्सव एवं सामुहिक आदर्श विवाह आयोजन हेतू तहसील साहू पाटन द्वारा स्थानीय साहू समाज महुदा को प्रशस्ति पत्र एवं शिल्ड के माध्यम से जिला साहू संघ दुर्ग के अध्यक्ष नंदलाल साहू, महासचिव राकेश साहू, तहसील साहू संघ पाटन के महासचिव खेमलाल साहू , जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू एवं परिछेत्र अध्यक्ष कल्याण साहू द्वारा उत्कृष्ट कार्य कराने हेतू सम्मानित किया गया।। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से स्थानीय‌ साहू समाज अध्यक्ष युगलकिशोर साहू , उपाध्यक्ष रामू राम साहू, राधे लाल साहू, जीधन साहू, शियाराम साहू हेमलाल साहू रामकुमार साहू धुरू साहू रमन लाल साहू ,दिलीप साहू, सखाराम साहू ,श्याम लाल साहू, सेऊक साहू ,पवन साहू ,होरीलाल साहू, बुधराम साहू, रामबिशाल साहू, राजु साहू महिला पदाधिकारी गण श्रीमति गीता साहू, मधुकांता साहू एवं बडी संख्या मे समाज के लोगो की उपस्थित रहे।