ऑटो में फेरी लगाकर सब्जी बेचने पर प्रतिबंध लगाने स्थानीय सब्जी व्यापारियों ने सीएमओ पाटन को सौंपा ज्ञापन


पाटन। नगर पंचायत पाटन के क्षेत्र में ऑटो में सब्जी लेकर एवं घूम घूम कर फेरी लगाकर नगर में सब्जी बेचने वालों पर स्थानीय व्यापारियों ने प्रतिबंध लगाने की मांग की है।  इस आशय की एक ज्ञापन आज स्थानीय सब्जी व्यापारियों ने नगर पंचायत पाटन के सीएमओ हेमंत वर्मा को सौंपा हैं। ज्ञापन में बताया गया है की गली-गली में ऑटो में एवं फेरी लगाकर सब्जियां बेची जा रही है जिससे कि स्थानीय बाजार में बैठने वाले सब्जी व्यापारियों का काफी नुकसान हो रहा है इसे व्यापार भी प्रभावित हो रहा है जबकि नगर पंचायत में सब्जी बेचने वाले व्यापारी इससे परेशान हैं। घूम-घूम कर सब्जी बेचने वालों पर प्रतिबंध लगाने की मांग स्थानीय व्यापारियों ने की है।