पाटन। कांग्रेस लोक सभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पाटन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे। अपने गृह विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।


पाटन के आडीटोरियम में कांग्रेस द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा मंच पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, पिछड़ा वर्ग आयोग के पर्व उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, महापौर भिलाई 3 निर्मल कोसरे, राजेंद्र साहू, हेमंत देवांगन सोहन बघेल सहित अन्य मौजूद थे। पाटन में आयोजित इस सम्मेलन को कांग्रेस के कई नेताओं ने संबोधित किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा की भाजपा सरकार के नाकामी को जन जन तक पहुंचाए। आगामी लोक सभा चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ताओं जमकर मेहनत करे। जिससे की कांग्रेस के प्रत्याशी की जीत हो सके। इस अवसर पर आशीष वर्मा, जवाहर वर्मा, अश्वनी साहू, भूपेंद्र कश्यप, अशोक साहू, जयश्री वर्मा, राकेश ठाकुर, कमलेश नेताम, नीरज सोनी, सरजू साहू, जागेत्री साहू, किरण चंद्राकर, पुष्पा वर्मा, लेखनी वर्मा, संतोषी तिवारी, बबलू यादव, प्रशांत शुक्ला, गोपाल देवांगन, सहित अन्य मौजूद रही।






