पाटन कालेज के लोकेश्वरी व हेमलता राज्य स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता हेतु चयनित


पाटन. शासकीय चंदूलाल चंद्राकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाटन के हैण्डबाल खिलाडी लोकेश्वरी एम ए प्रथम सेमेस्टर राजनीति विज्ञान व हेमलता बीकाम प्रथम सेमेस्टर का चयन राज्य स्तरीय हैंडबाल महिला प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उक्त खिलाड़ियों के चयन पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ पुष्पा मिंज, वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी डॉ दिनेश कुमार नामदेव, कालेज जनभागीदारी व नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले नें बधाई एवं शुभकामनायें देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना किये है। आगे जानकारी देते हुए क्रीड़ा अधिकारी डॉ दिनेश नामदेव नें बताया कि शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त महाविद्यालय बालोद में आयोजित दुर्ग जिला सेक्टर लेबल हैण्डबाल महिला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन एवं चयन स्पर्धा के पश्चात् लोकेश्वरी और हेमलता का चयन राज्य स्तरीय हैण्डबाल महिला प्रतियोगिता के लिए हुआ है। शासकीय महाविद्यालय बालोद द्वारा 13 से 15 नवंबर तक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमे सभी चयनित खिलाडी प्रशिक्षण प्राप्त करेँगे प्रशिक्षण पश्चात् पंडित हरिशंकर शिक्षा महाविद्यालय जांजगीर चांपा में 16 एवं 17 नवंबर को आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे।