महात्मा गांधी अमर रहें: भोथली बाजार चौक पर मनाई गई गांधी जयंती

अम्लेश्वर। नगर पालिका अम्लेश्वर अंतर्गत भोथली बाजार चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने महात्मा गांधी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके विचारों और आदर्शों को याद किया।

कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष महेंद्र साहू, सेक्टर अध्यक्ष विकास वर्मा, सेक्टर उपाध्यक्ष प्रवीण डे, अमृत सिंह राजपूत, अहिंदर चेलक, पार्षद हेमलाल साहू, पार्षद टीकम निषाद, गोविंदा निषाद, विशाल सिंह राजपूत सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं भोथली के नागरिक उपस्थित रहे।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया और “महात्मा गांधी अमर रहें” के जयकारे लगाए।