पाटन। सेवा सहकारी समितियां में इन दोनों समर्थन मूल्य पर राज्य सरकार के द्वारा किसानों की धान खरीदी जा रही है। जैसे-जैसे समय बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे समितियां में धान की आवक भी बढ़ने लगी है । धान खरीदी करते हुए 10 दिन बीत गए हैं। हड़ताल में गए कर्मचारियों के वापस आने के बाद खरीदी में तेजी आई है। अभी सुबह-सुबह सेवा सहकारी समिति सेलूद के बाहर एक दर्जन से अधिक किसान अपने धान को लेकर पहुंच गए हैं गेट के बाहर ही गाड़ी खड़ी किए हैं। सभी किसान गेट खोलने का इंतजार कर रहे हैं।







