पाटन। पाटन से दुर्ग जाने वाले मुख्य मार्ग पर पुल उतई के पास शनिवार को अचानक लंबा जाम लग गया। जानकारी के अनुसार बीच रास्ते में एक वाहन खराब हो जाने के कारण यातायात बाधित हो गया, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

जाम के चलते पाटन से दुर्ग की ओर जाने वाले वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई दोपहिया और चारपहिया वाहन लंबे समय तक सड़क पर फंसे रहे। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और यातायात धीरे-धीरे प्रभावित होता रहा।
स्थानीय लोगों द्वारा वाहन को सड़क किनारे हटाने का प्रयास किया गया, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य होने लगा। वहीं जाम के कारण यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।





