पाटन में विप्र समाज ने मनाई परशुराम जयंती
पाटन,, नगर में स्थित विप्र भवन में नगर सहित आसपास ग्राम के ब्राह्मण समाज के लोग परशु राम भगवान की पूजा अर्चना करके लोगों में प्रसाद वितरण किया गया
भगवान परशुराम के मूर्ति के समक्ष आचार्य पंडित सुरेश सावर्णी ने विधिवत हवन पूजन कराई मुख्य यजमान के रूप में नीतेश तिवारी सपत्नीक पूजा में उपस्थित रहे पूजा के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष संजय राजा शर्मा ने बताया कि आज भगवान की पूजा की गई ,26 अप्रैल दिन रविवार को भव्य रूप में भगवान परशु राम की शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें पाटन तहसील में निवासरत सभी सामाजिक बंधु एवं बहनें उपस्थित रहेंगे
शाम को नगर के हृदय स्थल राम लीला चबूतरा शीतला मंदिर के पास समाज के युवाओं ने राहगीरों को खिचड़ी का वितरण किया







