पाटन। पाटन में 26 अप्रैल को धूम धाम से मनाई गई श्री परशुराम जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर विशेष पूजा, शोभायात्रा और प्रतिभा सम्मान कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाज की एकता और वीरता के प्रतीक के रूप में पूजा-अर्चना की गई। तत्पश्चात नगर भ्रमण कर प्रतिभा सम्मान किया जिसमें राजनीति के क्षेत्र में प्रणव शर्मा एवं अखिल मिश्रा श्रीमती निकिता ठाकुर पी एच डी बायो टेक्नोलॉजी तथा श्रीमती रश्मि मिश्रा पी एच डी योग
इसके साथ ओर भी प्रतिभाओं को सम्मान किया गया। जिसमें समाज संरक्षक श्री प्रमोद कुमार मिश्रा जी द्वारा मंच संचालन किया गया एवं समाज के अध्यक्ष श्री राजा शर्मा द्वारा आभार व्यक्त कर कार्यक्रम सम्पन्न किया गया तथा रात्री कालीन भोजन एवं सामाजिक चर्चा किया गया। इस अवसर पर श्री विजय पांडेय कृष्ण कुमार तिवारी सुरेश सवर्णी उमेश पांडेय कोषाध्यक्ष प्रकाश शुक्ला जितेंद्र मिश्रा महिला अध्यक्ष शशि मिश्रा युवा प्रकोष्ठ कुणाल शर्मा शशिकांत शर्मा संदीप मिश्रा रूपनारायण शर्मा सतीश शर्मारूपेंद्र शुक्ला कल्याणी तिवारी दिनेश शर्मा सतीश शर्मा अनिकेत मिश्रा नितेश तिवारी अविनाश शर्मा दीपक सवर्णी नीरज पांडे विनय शुक्ला मित्रामातृशक्ति के रूप में मीना शर्मा ममता शर्मा गायत्री शुक्ला सीमा शुक्ला सीता दुबे शाता सवर्णी गीता सवर्णी
सहित अन्य विप्रजन ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।







