पाटन में भगवान परशुराम जयंती आज, शोभायात्रा के बाद विप्र श्रेष्ठ का किया जाएगा सम्मान


पाटन।
छत्तीसगढ़ ब्राह्मण समाज, पाटन तहसील द्वारा आज 26 अप्रैल को भगवान परशुराम प्रकटोत्सव (जयंती) धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम के तहत दोपहर 3 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। आयोजन का मुख्य स्थल विप्र भवन, पाटन रहेगा।
शाम 7 बजे से ‘विप्र श्रेष्ठ सम्मान’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें समाज के प्रतिभावान एवं विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके बाद रात्रि 8 बजे से भोजन भंडारा का आयोजन रखा गया है।
समाज के सभी सदस्यों एवं नगरवासियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है।