पाटन। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में भगवान परशुराम की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभा यात्रा के दौरान भगवान परशुराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम के दौरान विधिवत पूजा-अर्चना कर भोग अर्पित किया गया तथा बाद में प्रसाद का वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए आयोजन को सफल बनाया।







