घुघुवा(क) में ब्राम्हण समाज द्वारा मनाया गया भगवान परशुराम प्रकटोत्सव

पाटन । क्षेत्र के ग्राम घुघुवा(क) में ब्राम्हण पारा स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में आस-पास के सभी स्थानीय ग्रामीण निवासी ब्राम्हण परिवार के सदस्यों द्वारा भगवान परशुराम प्रकटोत्सव हर्षोल्लास के साथ आपस में मिलकर सामाजिक संगठन की भावना का विकास करने के उद्देश्य से मनाया गया। विप्र संगठन के प्रशान्त शर्मा के अनुसार ब्राम्हण समाज का ग्रामीण स्तर पर ग्राम घुघुवा(क) में प्रथम बार सार्वजनिक रूप से भगवान परशुराम प्रकटोत्सव का आयोजन समाज के सभी बड़ो के आशीर्वाद और सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, आगामी वर्षों में समाज के अन्य लोगों को जो इस वर्ष किसी भी कारण से सम्मलित नहीं हो पाए है उन्हे हरसंभव प्रयास से संगठित कर भविष्य का आयोजन विशाल और भव्य रूप से मनाने का प्रयत्न किया जाएगा।

भगवान परशुराम प्रकटोत्सव कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिवनारायण शर्मा, अवधेश शर्मा, पुरूषोत्तम तिवारी, श्यामकिशोर शर्मा, राजेश पाण्डेय, अरूण शर्मा, बिसौहा प्रसाद शर्मा, विष्णु प्रसाद अवस्थी, कमल शर्मा, रतन शर्मा, दानेश शर्मा, पवन शर्मा, प्रशान्त शर्मा, आशुतोष तिवारी, दीपक कुमार शर्मा, अनिष शर्मा, शौरभ मिश्रा, एकांत दुबे, नवीन अवस्थी, सुभम शर्मा, मेघेश शर्मा, प्रमेय शर्मा, हर्ष तिवारी, अंकुर तिवारी महिलाओ में किरण तिवारी, सीमा शर्मा, एकता शर्मा, शारदा शर्मा, मेनका शर्मा, अरूणा शर्मा एवं अन्य समाजिक सदस्यगण उपस्थित हुए।