पाटन। ग्राम महकाकला (उतई) में शनिवार 28 नवंबर को छत्तीसगढ़ सिन्हा कलार समाज महकाकला के तत्वावधान में भगवान श्री सहस्त्रबाहु जयंती समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाजजनों ने भगवान सहस्त्रबाहु की पूजा-अर्चना कर सामाजिक एकता और परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे कलश यात्रा के साथ हुआ। इसके पश्चात दोपहर 12 बजे पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन किया गया। दोपहर 1 बजे अतिथियों का स्वागत एवं कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ। इसके बाद प्रसाद वितरण और समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष कलार समाज दुर्ग श्री सुरेश सिन्हा शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडलेश्वर सिन्हा कलार समाज पाटन मंडल के श्री रिशीराम सिन्हा ने की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में दुर्ग सिन्हा समाज के महामंत्री श्री तोरण सिन्हा, पाटन मंडल कोषाध्यक्ष श्री शैलेन्द्र सिन्हा, पाटन मंडल सचिव श्री सुरेश सिन्हा, क्षेत्रीय परिच्छेद झीट के श्री केशव सिन्हा तथा पाटन मंडल महिला अध्यक्ष श्रीमती त्रिवेणी सिन्हा उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भगवान सहस्त्रबाहु के आदर्शों को स्मरण करते हुए समाज में एकजुटता, भाईचारा और सामाजिक समरसता बनाए रखने का आह्वान किया। आयोजन में समस्त सिन्हा कलार समाज महकाकला, तहसील पाटन, जिला दुर्ग के समाजजनों की सहभागिता रही।
समाज के आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सामाजिक बंधुओं एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।






