आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय में छात्रों का चयन हेतु निकाली गई लाटरी

राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया । स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट स्कूल पण्डरिया में मंगलवार को छात्रों के भर्ती हेतु छात्रों का चयन लाटरी पद्यति से किया गया।जिसमें कलेक्टर के प्रतिनिधि एसडीएम डीआर डाहिरे,विकास खंड शिक्षा अधिकारी जीपी बनर्जी,सीएमओ लालाजी चन्द्राकर सहित पालक उपस्थित थे।सबसे पहले क्लास 1 से लाटरी निकलना शुरू किया गया,जिसमे बीपीएल, बालिका व कोरोना से प्रभावित परिवार के लिए आरक्षित कर चयन किया गया।

नगर के आत्मानंद विद्यालय में कक्षा पहली के लिए 50 सीट,कक्षा दूसरी के लिए 10 सीट,कक्षा 3 री के लिए 10 सीट,कक्षा 4 के 10 सीट,कक्षा 5 के 10 सीट,कक्षा 6 के लिए 10 सीट,कक्षा 7 के लिए 10 सीट,कक्षा 8 के 10 सीट,कक्षा 9 के 10 सीट,कक्षा 10 के लिए 10 सीट,।इसी प्रकार कक्षा 11आर्ट,बायो, कामर्स व मैथ्स के लिए 50 सीट के लिए लाटरी निकाले गए।कक्षा बारहवीं कामर्स के लिए 26 रिक्त,बायो के 10 रिक्त,मैथ्स के 41 सीट के लिए लाटरी निकाली गई ।विभिन्न कक्षाओं के लिए कुल 1302 आवेदन प्राप्त हुए थे,जिनका लाटरी निकाला गया।

प्राचार्य गीता राम साहू ने बताया कि महतारी दुलार योजना अंतर्गत दो बच्चों का भर्ती किया गया है,जिसमे एक कक्षा 1 व दूसरा कक्षा 5 वी में भर्ती किया गया।