साभार
अमर उजाला

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना पूरी हो गई है। सभी 543 सीटों के नतीजे आ चुके हैं। चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी जहां अकेले बहुमत तक नहीं पहुंच सकी वहीं विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ को खासी मजबूती मिली है। बावजूद इसके राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार बनती दिख रही है। खुद प्रधानमंत्री मोदी सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त दिखे। आज आए परिणामों में कई जीत-हार बड़ी रोचक रहीं। हम आपको उन पांच उम्मीदवारों के बारे में बताएंगे जिन्होंने 2024 के आम चुनाव में सबसे बड़ी और सबसे छोटी जीत दर्ज की है।
1 शंकर लालवानी (भाजपा)- इंदौर (मध्य प्रदेश) ने 1175092 मतों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। उन्हें कुल 1226751 मत मिले।
2. रकीबुल हुसैन (कांग्रेस)- असम के धुबरी से 10.12 लाख के अंतर से जीत हासिल की।
3. शिवराज सिंह चौहान (भाजपा)- मध्य प्रदेश के विदिशा से 8.21 लाख वोटों से जीत दर्ज की।
4. सीआर पाटिल (भाजपा) – नवसारी सीट (गुजरात) पर लगातार दूसरे आम चुनाव में बड़े मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्होंने विपक्षी उम्मीदवार को 773551 मतों के अंतर से हराया। उन्हें कुल 1031065 वोट मिले।
5 अमित शाह (भाजपा)- गांधीनगर सीट पर 7.44 लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
अब उन पांच उम्मीदवारों पर भी नजर डालते हैं, जिन्होंने सबसे कम मतों के अंतर से जीत दर्ज की है।
1. रविंद्र दात्ताराम वायकर (शिवसेना)- महाराष्ट्र की मुंबई उत्तर पश्चिम सीट पर मात्र 48 मतों के अंतर से विजयी हुए। उन्हें कुल 452644 मत मिले। उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) के अमोल गजानन कीर्तिकर (452596 वोट) को हराया।
2 अडूर प्रकाश (कांग्रेस)- केरल की अत्तिंगल सीट से 684 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें कुल 328051 मत मिले। उन्होंने माकपा के वी. जॉय (327367 वोट) को हराया।
3. भोजराज नाग (भाजपा)- छत्तीसगढ़ की कांकेर सीट पर 1884 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 597624 मत मिले। उन्होंने कांग्रेस के बीरेश ठाकुर (595740 वोट) को हराया।
4. मनीष तिवारी (कांग्रेस)- चंडीगढ़ सीट पर 2504 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 216657 मत मिले। उन्होंने भाजपा के संजय टंडन (214153 वोट) को हराया।
5 मुहम्मद हमदुल्ला सईद (कांग्रेस) – लक्षद्वीप सीट पर 2647 मतों के अंतर से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 25726 मत मिले। उन्होंने राकांपा (शरद पवार) के उम्मीदवार मुहम्मद फैजल ( 23079 वोट) को हराया।
