माँ बमलेश्वरी डोंगरगढ़ रोपवे 17 से 29 सितंबर तक रहेगा बंद

केशव साहू
डोंगरगढ़। विश्व प्रसिद्ध माँ बमलेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ का रोपवे आगामी मेला एवं आवश्यक मेंटेनेंस कार्य के चलते 17 सितंबर 2026 से 29 सितंबर 2026 तक बंद रहेगा।

रोपवे का संचालन इस अवधि में पूरी तरह स्थगित रहेगा। मेला अवधि के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आवश्यक मेंटेनेंस कार्य पूर्ण होने के बाद रोपवे का संचालन पुनः शुरू किया जाएगा।

श्रद्धालुओं से अपील है कि उक्त अवधि में डोंगरगढ़ पहुंचने पर रोपवे बंद होने की जानकारी को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा सीढ़ियों से पैदल चलकर मां बमलेश्वरी देवी दर्शन कर सकते हैं