डोंगरगढ़ में एक सप्ताह बंद रहेगा मां बम्लेश्वरी का रोपवे

डोंगरगढ़। मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रोपवे (उड़न खटोला) का संचालन 13 अगस्त से 18 अगस्त तक एक सप्ताह के लिए बंद रहेगा। इस दौरान रोपवे की आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य किया जाएगा।

रोपवे बंद रहने की जानकारी मंदिर प्रबंधन द्वारा पहले से जारी कर दी गई है, ताकि दूर-दराज से आने वाले माता के भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे अपनी यात्रा की योजना उसी अनुसार बना सकें।

रोपवे बंद रहने के दौरान श्रद्धालु सीढ़ियों के रास्ते ऊंची पहाड़ी पर विराजित मां बम्लेश्वरी के दर्शन कर सकेंगे। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है।