चारभाठा कला में माँ महामाया मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ संपन्न

पंडरिया।ब्लाक अंतर्गत ग्राम चारभाठा कला में चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा नवनिर्मित माँ महामाया मंदिर में माँ महामाया की प्रतिमा का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधान के साथ श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, समाजजनों एवं क्षेत्रवासियों ने उपस्थित होकर माँ महामाया का पूजन-अर्चन किया तथा सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।


कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, गणमान्य नागरिकों एवं क्षेत्रवासियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। धार्मिक अनुष्ठान, हवन-पूजन एवं मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए इस आयोजन ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
वक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि मंदिर हमारी आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे, सद्भाव एवं सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर समस्त ग्रामवासियों एवं आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं, समाजजनों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। प्रमुख आयोजक:जोधन चन्द्रवंशी, लालू चन्द्रवंशी, अजीत चन्द्रवंशी, करन चन्द्रवंशी, शेषनारायण चन्द्रवंशी, संतोष चन्द्रवंशी, सेवक चन्द्रवंशी, शिवचरण चन्द्रवंशी एवं लाला चन्द्रवंशी। और समस्त ग्रामवासियों की सहभागिता रही।