आस्था का केंद्र मां महामाया मंदिर का होगा जीर्णोधार, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी स्वीकृति, नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप ने जताया सीएम बघेल का आभार


पाटन। पाटन नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के आस्था का केंद्र मां महामाया मंदिर पाटन का जीर्णोधार का काम शुरू हो गया है। इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने करीब एक करोड़ 87 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। मंदिर को भव्यता देखते ही बनेगी। भक्तो के आस्था को देखते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप ने मुख्यमंत्री के ओ एस डी आशीष वर्मा के माध्यम से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मंदिर का जीर्णोधार के लिए राशि स्वीकृति की मांग किया था। नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप की मांग पर मुख्यमंत्री ने मुहर लगाते हुए राशि स्वीकृत की है।इसके लिए नगर पंचायत अध्यक्ष भूपेंद्र कश्यप सहित नगर की जनता ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है।