मां शाकंभरी, मां अन्नपूर्णा और शक्ति स्वरूपा दुर्गा का भी अवतार है- उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्माउपमुख्यमंत्री बोले- पटेल समाज एक संगठित और सशक्त समाज

केशव साहू 9302435161
लोकेशन -जिला-केसीजी

खैरागढ़, 30 जनवरी उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज मंगलवार को अपने एक दिवसीय जिले के प्रवास के दौरान पचपेड़ी (ठेलकाडीह) में आयोजित छात्र प्रतिभा सम्मान एवं मां शाकम्भरी महोत्सव आयोजन में शामिल हुए। उन्होंने मां शाकम्भरी देवी की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली, सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने पटेल (मरार) समाज द्वारा आयोजित मां शाकंभरी जयंती के आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि मां शाकंभरी, मां अन्नपूर्णा और शक्ति स्वरूपा दुर्गा का भी अवतार है। उन्होंने पटेल समाज की तारिफ करते हुए कहा कि पटेल समाज एक संगठित और सशक्त समाज है। उन्होंने कहा कि समाज पूरे प्रदेश में एक सशक्त और संगठित समाज की अवधारणा को पूरा करते हुए आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि समाज का मूल व्यवसाय खेती-किसानी, सब्जी-भाजी के उत्पादन कर अपने अजीवका का साधन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि पटेल समाज को अब कृषि के क्षेत्र के साथ ही प्रत्येक क्षेत्र मे अपनी भागीदारी बढ़ानी चाहिए। समारोह को जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री विक्रांत सिंह, जिला पंचायत सभापति घम्मन साहू, पटेल समाज अध्यक्ष टूकेश पटेल, सरपंच अश्वनी टंडन ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर डोंगरगढ़ विधायक श्रीमती हर्षिता स्वामी बघेल, कलेक्टर श्री चंद्रकांत वर्मा, पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा सहित पटेल समाज के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।