पाटन।। पाटन विकासखंड के ग्राम महुदा में वार्षिक मंडई मिलन समारोह का आयोजन आज 9 जनवरी दिन शुक्रवार को किया जा रहा है। इस आयोजन में प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में ग्रामीण जुड़ते हैं। शाम को मड़ाई निकाली जाएगी उसके बाद रात्रि में आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया है। जनपद सदस्य दामिनी राकेश साहू ने बताया कि रात्रि में छत्तीसगढ़ी लोक सांस्कृतिक मंच चिन्हारी लोक मंजीरा का आयोजन किया गया है ।।







