पंडरिया।संकुल बिरकोना अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला रहमान कापा में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर भाई-बहन के प्रेम और स्नेह को दर्शाते हुए विशेष गतिविधि आयोजित की गई।
शिक्षक लक्ष्मण बांधेकर ने बच्चों को बच्चों को राखी बनाना सिखाया। इसके बाद बच्चों ने अपने हाथों से तैयार की गई राखियां विद्यालय के भाइयों की कलाई पर बांधीं। इस दौरान बच्चों में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिला।
राखी बांधने के बाद भाइयों ने भी अपनी बहनों को भेंट स्वरूप कॉपी और पेन प्रदान किए। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों ने रक्षाबंधन के महत्व के साथ-साथ प्रेम, भाईचारे, स्नेह और आपसी सहयोग का संदेश सीखा।
प्रधान पाठक राजेश कुमार पात्रे ने सभी बच्चों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को हमारी संस्कृति, परंपराओं और रिश्तों के महत्व से जोड़ने का सुंदर माध्यम हैं।
विद्यालय में आयोजित यह रचनात्मक गतिविधि बच्चों के लिए सीखने, स्नेह बांटने और खुशियां मनाने का यादगार अवसर बनी।







