जिले में ईद उल जुहा (बकरीद) का त्यौहार शांति एवं सौहाद्र पूर्ण मनाये जाने हेतु अधिकारियों की लगाई गई मजिस्ट्रेट ड्यूटी

जशपुर। जिले में ईद उल जुहा (बकरीद) का त्यौहार शांति एवं सौहाद्र पूर्ण मनाये जाने के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु जिले के अधिकारियों मजिस्ट्रेट ड्यूटी लगायी गए है। इनमें श्रीमती जयश्री राजनपथे, तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी को तहसील जशपुर में मजिस्ट्रेट ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार मनोरा तहसील श्री राहुल कौशिक प्र.तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी को तहसील मनोरा, श्रीमती कमलावती सिंह तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी को तहसील बगीचा, श्री शेख मोहम्मद एजाज हाशमी, प्र. तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी को तहसील कांसाबेल, श्री आशीष कुमार देवहारी, प्र. तहसीलदार एवं कार्यपालिक तहसील दण्डाधिकारी को तहसीलदार सन्ना, श्री मुखदेव यादव, तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी को तहसील-कुनकुरी, श्री ओंकार बघेल, प्र. तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी को तहसील दुलदुला, श्री तोष कुमार सिंह, प्र. तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी को तहसील फरसाबहार, श्रीमती उमा सिंह तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी को तहसील पत्थलगांव और श्री गणेश सिदार नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी को तहसील बागबहार में मजिस्ट्रेट ड्यूटी लगाई गई है।