पाटन। सोनपुर स्थित आदिशक्ति मां ज्वाला दरबार में 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को महाअष्टमी पर्व के अवसर पर हवन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगा।

मां आदिशक्ति की कृपा एवं आशीर्वाद से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में मां जगदंबा की पूजा-अर्चना के साथ महाअष्टमी हवन किया जाएगा। दरबार की ओर से समस्त श्रद्धालु भक्तजनों से सपरिवार उपस्थित होकर मां के दिव्य दर्शन करने और हवन कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई है।
आयोजकों ने श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर पहुंचकर मां जगदंबा का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।






