भंसूली(के)शीतला मंदिर में महाष्टमी पूजन,हवन संपन्न हुआ

पाटन।चैत्र नवरात्रि महापर्व में ग्राम भंसूली(के) में महाष्टमी के पावन अवसर पर विशेष पूजा अर्चना,हवन पूरे विधिविधान से पंडित यंगेश तिवारी के सानिध्य में संपन्न हुआ।पूर्णाहुति में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुति दी।इस वर्ष 67 मनोकामना ज्योति प्रज्वलित किया गया है।मातारानी के प्रसाद ग्रहण करने ग्रामवासियों उमड़ पड़े है।
इस अवसर पर अशोक साहू पूर्व उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,पिंकेश साहू ग्रामीण अध्यक्ष,गैंदलाल डहरिया पूर्व जप,डा के के साहू,रामनारायण साहू अध्यक्ष परिक्षेत्र साहू,जनार्दन सेन,महावीर निर्मल,श्रवण बैगा,नेतराम साहू अध्यक्ष शाला विकास समिति,अवध सोनवानी, डा हेमंत साहू महामंत्री,धीरेन्द्र साहू,गोपाल साहू,यशवंत साहू,भूषण मंडल,मिलन सेन,कामता साहू,दिलीप सेन,भानुप्रताप साहू,बिसहत निर्मल,महेश साहू आदि उपस्थित थे।