महामाया सेवा समिति का 86वा सप्ताह सफाई अभियान पूरा हुआ।


पंडरिया।महामाया सेवा समिति ने रविवार को अपने सफाई अभियान का 86 वा सप्ताह पूरा किया।इस सप्ताह ब्रांड एम्बेसडर भास्कर देवांगन के नेतृत्व में तहसील कार्यालय न्यायालय परिसर के बेतरतीब,अनियमित कचरे को साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान का 86 वा सफ्ताह सम्पूर्ण किया।

इस दौरान सांसद प्रतिनिधि संजय सोनी के साथ समिति सचिव अभिषेक शर्मा,प्रबधंक मनेंद्र शांडिल्य,व्यवस्थापक जीवन देवांगन,बुध्देश रॉय पूर्व पार्षद पिछड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पवन कुम्भकार,विजय बर्मन, किसान मोर्चा महामन्त्री चिंटू अनिल ठाकुर, पार्षद अनुराग सिंह ठाकुर ,सूरज दुबे,रिंकू हलवाई,देवा चटर्जी,न प कमांडो दस्ता,के साथ गर्ल टीम से राधिका अहिरवार, नेहा,साक्षी सहित अनेक लोग रहे।