पंथ प्रकाशमुनि नाम साहेब के कृपा पात्र महंत लीलाधर दास जायेंगे आसाम ,

अंडा।धर्म नगर दामाखेड़ा के आचार्य पंथ श्री हुजूर प्रकाशमुनिनाम साहेब के विशेष कृपा पात्र महंत लीलाधर दास कबीर पंथ के प्रचार-प्रसार हेतु 30 मार्च को सिलचर आसाम के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां बोरातभेली मानिकपुरी कबीर पंथी पनिका समाज सिलचर आसाम के तत्वावधान में आयोजित संत समागम समारोह में सद्गुरु कबीर साहब के वाणी वचनों पर प्रकाश डालेंगे।

महंत लीलाधर दास पंथ श्री हुजूर प्रकाशमुनिनाम साहेब आचार्य कबीर धर्म नगर दामाखेड़ा से आशीर्वाद प्राप्त कर आसाम जा रहा है इसके लिए स्वयं पंथ श्री हुजूर प्रकाशमुनिनाम साहेब जी ने महंत जी को बधाई शुभकामनाएं दी हैं। महंत लीलाधर दास के द्वारा सिलचर में निशान पूजा,सत्संग, सामूहिक चौका आरती ,नाम दान दीक्षाभी सम्पन करेंगे। महंत लीलाधर दास कबीर पंथ के प्रचार-प्रसार हेतु सदैव अग्रसर होते हैं लगातार वंश गुरु गद्दी दामाखेड़ा, बांधवगढ़,कुधूरमाल,मंडला, धमधा, रतनपुर, सिंगौड़ी, कबीरधाम दर्शन कराने हेतु साहेब के भक्तों को अगहन पूर्णिमा को यात्रा पर भी ले जाते हैं। दामाखेड़ा मेला, दशहरा पर्व, आदि कई अवसरों पर भक्तों को दर्शन लाभ प्राप्त करने प्रेरित करते रहते हैं। सदगुरु पंथ श्री हुजूर प्रकाशमुनिनाम साहेब की आशीर्वाद से अहिवारा नगर के कबीरपंथीयो को साथ लेकर सद्गुरु कबीर आश्रम का स्थापना भी किया गया है जहां पर प्रत्येक माह पूर्णिमा को आसपास क्षेत्र के ग्रामीणों का आस्था का केंद्र बन गया है। वहीं महंत लीलाधर दास जी ने पूर्व वर्ष पंथ श्री हुजूर प्रकाशमुनिनाम साहेब, पूज्यनीय गुरु माता मनीषा देवी जी, डॉ भानू प्रताप गुरु गोस्वामी साहेब से आशीर्वाद प्राप्त कर ज्येष्ठ अमावस्या से पूर्णिमा तक सदगुरु कबीर सद्भावना संदेश यात्रा निकाल कर लगभग 120 ग्रामों में सदगुरु कबीर प्रागट्योत्सव मनाया।अहिवारा आश्रम के विकास के लिए महंत लीलाधर दास गांव गांव जाकर कबीरपंथीयो को जोड़ने का कार्य करते हैं अहिवारा एवं आसपास के गांवों में आमिन माता महिला मंडल, नवयुवक मंडल का गठन भी किया। महंत लीलाधर दास बलि प्रथा का विरोध भी करते हैं विशेष कर माता के दरबार में क्योंकि माता जन्म देने वाली है तो माता बलि क्यो मांगेगी। महंत लीलाधर दास पंथ प्रचार-प्रसार हेतु साहेब के भक्तों के बुलावे पर सहजता से निवेदन स्वीकार कर चले जाते हैं महंत जी सरल सहज शांत मिलनसार ब्यवहारकुशल ब्यक्तित्व के धनि है।

महंत लीलाधर दास जी कबीर पंथ के प्रचारक होने के साथ साथ प्रदेश साहू संघ सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष भी हैं महंत जी ने बताया कि इस वर्ष प्रदेश साहू संघ सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के तत्वावधान में सदगुरु कबीर प्रागट्योत्सव पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जायेगा। वहीं महंत लीलाधर दास जी छः ग प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर भी सेवा कार्य कर रहे हैं। महंत जी 11 वर्ष के उम्र से मानस मंडली,भजन मंडली , कबीर भजन मंडली,एवं लोक मंच से भी जुड़े हुए हैं महंत जी ने छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली राजस्थान मध्यप्रदेश उड़ीसा गुजरात में अपनी कला प्रस्तुत कर छत्तीसगढ़ प्रदेश का मान बढ़ाया है और कई राज्यों में स्वयं सम्मान प्राप्त भी किया है। महंत जी सर्व समाज के आयोजनों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर कबीर पंथ का प्रचार-प्रसार जरूर करते हैं। महंत लीलाधर दास जी के साथ बाबूलाल दीवान,मानकचंद संगीता चार्य,कमलसाहू,अजय साहू,भेदराम साहू आदि साथ जायेंगे। महंत जी की इस यात्रा के लिए कई महंत संतो ने बधाई दी। प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष श्री टहल साहू,संदीप साहू अध्यक्ष तेलघानी बोर्ड आयोग एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ,सनद बंटी कार्यकारिणी अध्यक्ष,नटवर ताम्रकार जी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद अहिवारा,अनुज साहू पार्षद सभापति,कुंदन साहू,नुमान,मोहन,सुकृत साहू, गुरूदास मानिकपुरी प्रदेश अध्यक्ष छः ग प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ, राजेन्द्र साहू महासचिव सांस्कृतिक प्रकोष्ठ एवं कबीर सत्संग समिति कबीर पंथी समाज अहिवारा व क्षेत्र के कई कबीर पंथियों ने बधाई शुभकामनाएं दी।