संजय साहू

अंडा। विश्व वंदनीय सद्गुरु कबीर साहब स्वरूप पंथ श्री हुजूर प्रकाशमुनिनाम साहेब आचार्य कबीर पंथ धर्मनगर दामाखेड़ा की कृपा प्राप्त महंत लीलाधर दास साहेब अहिवारा आश्रम अपने संत मंडलीय के साथ दिनांक 15 से 21 मई तक असाम राज्य के हुजई, डिब्रूगढ़ क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न जिलों में सद्गुरु कबीर साहब की वाणी वचनों का प्रचार प्रसार करेंगे। महंत लीलाधर दास साहेब जी निरंतर कबीर पंथ की प्रचार प्रसार में सदैव लगा रहता है। महंत लीलाधर दास जी की मार्गदर्शन में अहिवारा आश्रम का संचालन किया जा रहा है वहां प्रति माह पूर्णिमा के दिन सत्संग भजन चौका आरती भोजन भंडारा का आयोजन किया जाता है। महंत लीलाधर दास जी की प्रयास से अहिवारा नगर एवं आसपास गांवों के कबीरपंथी समाज को एकजुट करने का लगातार प्रयास किया जाता रहा है। महंत लीलाधर दास साहेब कबीर पंथ के प्रचार-प्रसार हेतु पखवाड़ा ग्रंथ कार्यक्रम का आयोजन भी अलग-अलग गांवों में आयोजित करवाते हैं। महंत लीलाधर दास पंथ श्री हुजूर प्रकाशमुनिनाम साहेब आचार्य कबीर पंथ दामाखेड़ा के विशेष कृपा प्राप्त महंत है। महंत लीलाधर दास साहेब विगत आठ वर्षों से बांधवगढ़ दर्शन यात्रा का भी आयोजन करते हैं जिसमें दामाखेड़ा, रतनपुर,कुधूरमाल, अमरकंटक, बांधवगढ़,मंडला, कबीर धाम, धमधा वंश गुरूवो का दर्शन एवं चौका आरती महायज्ञ व भोजन भंडारा सत्संग का आयोजन करवाते हैं। महंत साहेब ज्येष्ठ अमावस्या बरसाईत से ज्येष्ठ पूर्णिमा तक सद्गुरु कबीर साहब का प्रगट उत्सव विभिन्न गांवों में आयोजित करवाते हैं। जिसमे क्षेत्र के कबीर पंथी समाज के नेमी प्रेमी साहेब के भक्तों द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया जाता है। महंत लीलाधर दास जी संगीतमय प्रवचन के माध्यम से कबीर पंथ के प्रचार-प्रसार हेतु लगातार प्रयास रहता है।
महंत लीलाधर दास द्वारा शासन के विभिन्न योजनाओं को जरूरत मंदों तक पहुंचा कर रोजगार उपलब्ध कराने में भी सहयोग करते हैं। महंत लीलाधर दास राष्ट्रीय लोक कलाकार हैं वो छः ग शासन संस्कृति विभाग के सहयोग से 8 बार दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, उड़ीसा उज्जैन आदि कई राज्यों में अपनी कला की प्रस्तुति कर चुके हैं। महंत लीलाधर दास वर्तमान में छः ग प्रदेश साहू संघ सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष एवं छः ग प्रदेश लोक कलाकार कल्याण संघ प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व निर्वहन कर रहे हैं। महंत जी धर्म संस्कृति की रक्षा एवं सद्गुरु कबीर साहब की वाणी वचनों को कठोरता से रखते हैं। महंत जी के साथ 6 सदस्यों की टीम असाम राज्य जायेंगे जिसमें श्री अशोक तिवारी रायपुर, श्री हीरानंद साहू हसदा, विकास श्रीवास,मेहतर साहू सरगांव, जितेन्द्र साहू रहेंगे। महंत जी की इस यात्रा के लिए कबीर पंथ के सैकड़ों महंतों संतों आमिन माता महिला मंडल नवयुवक मंडल के पदाधिकारियों सदस्यों ने बधाई शुभकामनाएं दी वहीं विजय बघेल सांसद दुर्ग, डोमन लाल कोर्सेवाडा़ विधायक अहिवारा, गजेन्द्र यादव विधायक दुर्ग, माया बेलचंदन सदस्य जिला पंचायत, अवधेश चंदेल पूर्व विधायक,छः ग प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू , इंस्पेक्टर तरूणा साहू, महेश वर्मा, देवेन्द्र चंदेल , हनुमत साहू, सहित सैकड़ों ने बधाई शुभकामनाएं दी।






