पाटन // पाटन नगर बस स्टैंड परिसर में अष्टमी के पावन अवसर पर नवहिंद दुर्गाउत्सव समिति के तत्वाधान में महाप्रसाद भंडारा का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में नगरवासियों सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और माता रानी के महाप्रसाद का लाभ प्राप्त किया।
इस आयोजन में किशोर मेडिकल, पाटन का विशेष सहयोग रहा, जिनके योगदान से यह भंडारा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालु माँ दुर्गा की स्तुति में लीन होकर उत्साहपूर्वक आयोजन में शामिल हुए।
नवहिंद दुर्गाउत्सव समिति ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के धार्मिक व सामाजिक आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।
इसी बीच सभी आयोजनकर्ता वासु देवांगन, डुमेश वर्मा, गोपीचंद देवांगन
पीलेश देवांगन, खेमसिंग ठाकुर, वासु वर्मा, विनीत पटेल, बिट्टू देवांगन, मुकेश ठाकुर, गौरव देवांगन, रेखराम पेंडरिया, योगेश साहू,आदि उपस्थित थे







