पंडरिया में धूमधाम से मनायी गयी महर्षि दधीचि जयंती



0 कार्यक्रम में पंडरिया विधायक भावना बोहरा शामिल हुई
पंडरिया-नगर में दधीचि जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर नगर में शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के बीच युवाओं ने आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं। कार्यक्रम स्थल पर संत-महात्माओं तथा सामाजिक संगठनों ने महर्षि दधीचि के त्याग, बलिदान और आदर्श जीवन पर प्रकाश डाला।
दधीचि जयंती के अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा शामिल हुई। इस अवसर पर दधीचि परिवार के द्वारा उनका स्वागत किया गया।तत्पश्चात श्रीमती बोहरा ने पूजन किया। श्रीमती भावना बोहरा ने कहा कि महर्षि दधीचि का जीवन हमें त्याग, सेवा और समाजहित के लिए समर्पण का संदेश देता है। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और सामूहिक भंडारे का आयोजन हुआ।जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
         संध्या शाम को भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमे हैदराबाद से आए भजन गायक अभिषेक शर्मा के द्वारा समां बांधा गया। इस दौरान खाटू श्याम बाबा की झांकी निकाली गई। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से घनश्याम शर्मा, इंदर शर्मा, श्रवण शर्मा, मनोहर, पारस, गौतम, मनीष शर्मा, संतोष, कमल किशोर शर्मा, संदीप, विजय शर्मा, हरीश जैन, महेश चंद्रवंशी, निर्मल सलूजा संजू तिवारी भीखमचद जैन नारायण माली इंद्रजीत सिंह,देवेंद्र गुप्ता, गुरुदत्त, विश्वजीत सिंह, चंद्र कुमार सोनी, भास्कर देवांगन, खेमसिंह ठाकुर, शंकर लाल साहू, जगदीश चंद्राकर सहित भक्तगण कार्यक्रम में मौजूद रहे एवं भजन कीर्तन का लाभ उठाया।