पाटन।।महर्षि वाल्मीकि देवभाषा विकास समिति छत्तीसगढ़
द्वारा महर्षि वाल्मिकी जयंती का आयोजन 07 अक्टूबर को ग्राम झीट में किया जा रहा है। कार्यक्रम रामायण मंच न्यू बाजार चौक में होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल होंगे। अध्यक्षता मोहन साहू वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं लोक कलाकार करेंगें ।।विशेष अतिथि तुलसी अंशु रजक पूर्व जनपद सदस्य , विष्णु सिन्हा पूर्व सरपंच होंगे।।
07 अक्टूबर को ।11.00 से 1.00 तक संगोष्ठी होगी जिसमें प्रतिभागी -डॉ सुरेश शर्मा पूर्व अध्यक्ष संस्कृत विद्या मंडलम, छत्तीसगढ़, बी. पी. चक्रधर रिटायर्ड संयुक्त कलेक्टर होंगे। इसके बाद दोपहर 1। से 3 बजे तक नंद कुमार साहू रामायण मंडली ग्राम खैरझिटी, जिला महासमुंद, 3 से 4 बजे तक श्री सिद्धिविनायक मानस परिवार बठेना, पाटन, जिला दुर्ग, शाम 4।से 6 बजे तक स्थानीय मानस मंडली द्वारा मानस गायन,
शाम 6 से 8 बजे तक श्री रामकिंकर परिषद परिवार चरोदा भिलाई श्रीमान सिंह पटेल द्वारा, रात्रि 8 बजे से नृत्य नाटिका, “छत्तीसगढ़ में राम” छत्तीसगढ़ में राम वन गमन पर आधारित प्रस्तुत किया जाएगा जिसके लेखक / निर्देशक /गीत/संगीत राकेश तिवारी तथा कवित्व संवाद डॉक्टर सुरेश शर्मा करेंगें ।







