जय सोहदर नर्सिंग नाथ बाबा में महाशिव रात्रि को धूमधाम से मनाया

संजय साहू

अंडा। दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम अंडा के जय सोहदर नर्सिंग नाथ बाबा में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर शिवलिंग में महा अभिषेक रुद्र अभिषेक पूजा पाठ करके महाशिवरात्रि पर्व को धूमधाम से मनाया गया इस मंदिर में 8 मार्च के सुबह 5:00 बजे से लेकर रात्रि 10:00 बजे तक पूजा पाठ अर्चना किया गया श्रद्धालुओं का अधिक से अधिक भीड़ में पूजा पाठ किया गया साथ ही साथ इस शिव भगवान का मान्यता है कि जो भी समस्या होता है वह उसकी पूजा पाठ अर्चना करके उसकी मनोकामना पूर्ण हो जाता है बताया जाता है कि यह नर्सिंग नाथ बाबा कई वर्ष पुराना मंदिर है क्षेत्र में इसे बहुत मान्यता प्राप्त है एक मान्यता एक ऐसा है जो इस मंदिर में भगवान के पास जो नारियल चढ़ता है वह बचा नहीं जाता उसे भक्तजनों द्वारा नारियल को तोड़कर वहीं पर खाये जाते हैं यहां का प्रसाद घर में नहीं लेगते क्योंकि प्रसाद को वहीं पर खाये जाते हैं महाशिवरात्रि के दिन समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से जल अभिषेक रुद्राभिषेक शिव महापुराण की पाठ किया गया इस अवसर पर मंदिर के पुजारी महेंद्र पांडे, दादू पांडे, प्रवीण चंद्राकर, दिनेश सिन्हा, ईश्वर साहू, पुकेश चंद्राकर, रविंद्र चंद्राकर ,घनश्याम नागवंशी ,तेजेंद्र चंद्राकर, मयंक चंद्राकर ,नवीन चंद्राकर,पुकेश चंद्राकर ,अमित चंद्राकर इन सभी का महाशिवरात्रि में विशेष सहयोग रहा। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर दुर्गग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिंगारी,अछोटी, भरदा, कोनारी कोलिहापुरी, कुथरेल चंदखुरी अंजोरा, रसमडा, तिरगा,झोला, जजगिरी ,डौकीडीह, ओटेबंध, सिरसिदा,परसदा,डगनिया,नाहंदा,गुरेदा,सलौनी,विनायकपुर, आमटी,आलबरस, निकुम, भिलाई, चिचा, तिरखैरी, ओडारसकरी, मटिया ,देवगहन, सहित अन्य सभी गांव में रुद्राभिषेक जल अभिषेक पूजा अर्चना करके महाशिवरात्रि पर्व को धूमधाम से मनाया गया।