पाटन।वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेंद्र वर्मा को जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण की कार्यकारिणी में वाइस प्रेजिडेंट के पद से नवाजा गया है। जिला अध्यक्ष राकेश ठाकुर द्वारा अपनी टीम में हाल ही में टीम का गठन किया गया है।

बता दे कि महेंद्र वर्मा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है और कांग्रेस के कार्यालय में पाटन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके हैं,वे संगठनात्मक अनुभव से परिपूर्ण है और कार्यकर्ताओं के बीच मजबूत समन्वय स्थापित करने में सक्षम हैं।
जिला उपाध्यक्ष बनने से संगठन को मजबूती मिलेगी।
महेंद्र वर्मा वाइस प्रेजिडेंट के पद पर अपने मनोनयन पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि वह पार्टी नेतृत्व द्वारा दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगे।






