विरेंद्र नगर में दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर निर्माण की भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल महेश हुए चन्द्रवँशी

राजकुमार सिंह ठाकुर

पंडरिया । पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बीरेन्द्र नगर के शांतिनगर में दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर की स्थापना हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम में ग्रामपंचायत सरपँच एवं जनपद सदस्य के साथ छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य माननीय महेश चन्द्रवँशी शामिल हुये तथा विधिविधान से पूजा अर्चना कर भूमिपूजन का कार्य सम्पन्न किया।साथ ही सहयोग राशि भेट की।

कार्यक्रम में महेश चन्द्रवँशी के साथ चतुरानन बैस,सतीश गहरवार, महेश सोनी ,हिमलेश निर्मलकर,सिरताज खान,प्रदीप सेन,दुकलहा साहू,भूपेन्द्र राजपूत,रामराज साहू, अजय कौशिक,हेमराज कौशिक, ओम कौशिक,रामावतार सेन,गम्मन कौशिक,नीलेश कौशिक,द्वारिका साहू,रशीद खान,हरेलाल मरकाम , परदेशी पटेल,कमलेश मिश्रा, महेश पटेल, लखन निषाद ,चमरू पटेल,फगनू साहू , रामजस साहू उपस्थित रहे ।