राजकुमार सिंह ठाकुर
पंडरिया । ब्लाक के ग्राम डोमसरा में राजीव युवा मितान क्लब एवं आदर्श क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य महेश चन्द्रवँशी पहुँचे।जहाँ उन्होंने ग्राम पंचायत सरपंच अनिल पटेल ,उपसरपंच लल्लूराम जायसवाल ,गौठान अध्यक्ष संजय जायसवाल , राजीव युवा मितान अध्यक्ष रोहित बाँधेकर , ग्राम पंचायत पंच सूरज निर्मलकर ,शिक्षक रामभाऊ जायसवाल ,वरिष्ठ नागरिक इंद्रजीत सिंह, कप्तान धनेश जायसवाल एवं उपकप्तान रामफल के साथ विधिवत पूजा अर्चना कर टूर्नामेंट की शुभारंभ किया। चन्द्रवंशी के आगमन पर सभी जनप्रतिनिधि,कार्यकर्ताओ एवं आयोजक काफी उत्साहित दिखे । उन्होंने अपनी उद्बोधन में अपने खेल जीवन के अनुभव को साझा करते हुए जीवन मे खेल की महत्ता पर प्रकाश डाला एवं आमंत्रण हेतु सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में महेश चन्द्रवँशी के साथ रामकुमार ठाकुर, गौतम शर्मा ,राजू चन्द्रवँशी, दुर्गेश चन्द्रवँशी ग्रामवासी, कार्यकर्ता एवं खिलाड़ी गण उपस्थित रहे।







