मौर्यधवज सेन
नगरी/सिहावा, बेलरगांव । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सिहावा विधानसभा के तत्वधान में विधानसभा स्तरीय तीज महोत्सव शीतला मंदिर प्रांगण सिहावा में मनाया गया जिसमें भाजपा नगरी, कुकरेल, बेलर, मगरलोड मंडल की महिला मोर्चा की बहनें उपस्थित हुईं जहां पहले मंडल कार्यसमिति की बैठक हुई फिर तीज महोत्सव कर कुर्सी दौड़, सुवा नृत्य, जोड़ी बनाओ खेल का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शिवराज शाह व अध्यक्षता महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वीथिका विश्वास ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शीतल नायक, महिला मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमलता शर्मा, जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी, महिला मोर्चा महामंत्री द्वे मोनिका देवांगन, हेमलता यादव, आराधना शुक्ला, दिनेश्वरी नेताम, नगरी मंडल अध्यक्ष सुलोचना साहू, बेलर मंडल अध्यक्ष बबिता साहू, कुकरेल मंडल अध्यक्ष इश्वरी नेताम, प्रतिमा देवांगन, रमेश्वरी साहू, अंचला यदु, सूरजोतिन साहू, तेजस्विनी साहू, हेमलता साहू, चलेश्वरी साहू, कल्पना आडिल, सीमा देवांगन, सती मरकाम, चंद्रकला साहू, रितु साहू, कविता यादव, नंदिनी सिन्हा, अनिता ध्रुव, गौरी ध्रुव, भामा साहू, दुर्गा साहू, शांति बाई, सत्यवती नेताम, चंचल शर्मा, विनीता कोठारी, भूनेश्वरी धृतलहरे, यामिनी ध्रुव, डिलेश्वरी मिर्ची, सकून साहू व महिला मोर्चा की बहनें उपस्थित रहें। खेल कार्यक्रम में विजयी हुए प्रतिभागियों में प्रथम हेमशीलासाहू सिरसिदा, द्वितीय चित्ररेखा साहू, तृतीया माया ध्रुव आयीं।