पाटन।
महिमा हॉस्पिटल उतई द्वारा अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ को उनके समर्पण, सेवा भावना और मरीजों की देखभाल में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. टी. आर. कुसुम यादव ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत आधारशिला होती हैं, जो हर परिस्थिति में मरीजों की सेवा के लिए तत्पर रहती हैं।
अस्पताल प्रबंधक यशवंत कोसरे ने सभी नर्सिंग स्टाफ का उत्साहवर्धन करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाली नर्सों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम के दौरान डा. सिंधु साहू, डा. बिपुल गुप्ता, डा. भुपेन्द साहू, चेतना साहू, छम्मन लाल निर्मलकर, ईश्वर साहू, अंकित मधुकर, करुणा, लेखा साहू, संगीता, पारस पटेल, वर्षा वर्मा, किरण धनकर, पल्लवी साहू, कमलेश्वरी यादव, डुकेश्वरी, मिनाक्षी, पुनम यादव, टीकेश्वर वर्मा, नेहा नारंग, हर्षना कुर्रे, प्रिती, अर्पित देवांगन, वर्षा साहू, गीतेश, खिलेश, सत्या यादव, कमला, रमा वर्मा, प्रवीण पटेल, रुपेश एवं राधेश्याम पोषण यादव सहित बड़ी संख्या में अस्पताल स्टाफ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने नर्सिंग सेवा को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए मरीजों की बेहतर देखभाल के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।







