महतारी वंदन योजना ने बढ़ाया है महिलाओं का स्वाभिमान= भावना बोहरा


पाटन। भाजपा नेत्री विधायक भावना बोहरा दुर्ग जिला के पाटन विधानसभा के ग्राम अरसनारा में महिला सम्मेलन में शामिल हुई। उनके आगमन पर महिलाओं ने जोशीला स्वागत किया। विधायक भावना बोहरा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा की भाजपा की सरकार ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाया है। महतारी वंदन योजना से महिला का स्वाभिमान बढ़ा है। उन्होंने देश हित के लिए भाजपा को वोट देने के अपील भी किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष खेमलाल साहू, जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय बघेल, हरिशंकर साहू, निशा सोनी, सुनील वर्मा, सहित अन्य मौजूद रहे।