पाटन। महुदा में एथेनॉल विरोध मामले में ग्राम पंचायत महुदा के सरपंच मनोज साहू का बयाना आया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपने उल्लू सीधा करने के लिए इस तरह के हरकत कर रहे हैं ।ग्रामीण को बरगलाने का काम गांव के गांव के ही व कुछ बाहर के भाजपाई कर रहे हैं। ग्राम पंचायत के द्वारा उसे प्रस्ताव दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप था कि पंचायत की जमीन को बेच दिया गया है उसका खंडन करते करते हुए सरपंच मनोज साहू ने कहा कि जमीन को बेची नहीं गई है बल्कि एथेनॉल प्लांट लगाने के लिए प्रस्ताव दिया गया है। यह एक ग्रीन प्रोजेक्ट है। इस प्लांट के लग जाने से युवाओं को रोजगार मिलेगा साथ ही साथ उन्होंने कहा कि ग्राम का भी विकास होगा। ग्रामीणों के द्वारा लगाए गए आरोप की प्लांट लगने से गंदा पानी व दूषित हवा आएगी उसका उन्होंने खंडन करते हुए कहा कि आधुनिक सिस्टम से यहां प्लांट लगाई जाएगी जिसमें न तो गंदा पानी निकलेगी और नहीं जहरीली धुंआ निकलेगी। उसके लिए तकनीकी रूप से प्रयोग करके पानी की व्यवस्था, पर्यावरण सुरक्षा की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि गांव में कुछ ही लोग हैं जो इस तरह से विकास कार्य का विरोध कर रहे हैं और वही विकास विरोधी लोग हैं।







