पाटन। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला महुदा में शिक्षकों की कमी से शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। इस गंभीर स्थिति को लेकर शाला प्रबंधन समिति (एमएमडीसी), पालकगण और ग्रामवासियों ने बी ई ओ को चेतावनी पत्र भी है। चेतावनी में कहा है कि यदि तीन दिवस में शिक्षक की कमी पूरी नहीं हुई तो विद्यालय में लाबंदी कर आंदोलन किया जाए। समिति द्वारा जानकारी दिया गया कि दो शिक्षक का स्थानांतरण कर दिया गया है। जिसके बाद से स्कूल में शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है।
ग्रामवासियों ने कहा है कि यदि दो दिन के भीतर कोई ठोस कदम नहीं विद्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन और ताला बंद की जाएगी।






