केशकाल घाटी में बड़ी दुर्घटना, यात्री बस का ब्रेक फेल हुआ, 21 सवारी को चोट आई, चार की हड्डी टूटने की खबर, पढ़िए पूरी खबर

केशकाल :- बस्तर की लाइफ लाइन कहलाने वाली केशकाल घाट इन दिनों घाट जाम से परेशान चल रही है इसी कड़ी में अब दुर्घटनाएं भी होती जा रही है शुक्रवार की दोपहर को जगदलपुर से रायपुर जा रही बस के ब्रेक फेल होने से 21 सवारी चोटिल हो गए जिसे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केशकाल ले जाया गया..|

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को जगदलपुर से रायपुर जा रही बस के अचानक ब्रेक फेल होने से बस पेड़ में टकराई जिसको वाहन चालक एवं घाटी में गश्त कर रहे सीआरपीएफ के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए एक बड़ी घटना होने से बचा लिया , जिसमें बस में सवार 21 यात्रियो को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जिसमें 17 मरीजों को मामूली चोट एवं चार मरीज को बेहतर उपचार हेतु कोंडागांव के जिला अस्पताल एवं कांकेर के जिला अस्पताल भेजा गया..|